नई दिल्ली। कश्मीरी गेट थाने की पुलिस ने दो महीना पहले बस अड्डे से अगवा किए गए 11 महीने के बच्चे को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अभी हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में है। वहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाया जाएगा। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि 13 सितंबर को इस बच्चे के लापता होने की शिकायत कश्मीरी गेट पुलिस को मिली थी। बच्चे की मां ने बताया कि वह अपनी मां और तीन बच्चों के साथ बिहार के दरभंगा से दिल्ली काम के सिलसिले में आई थी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसकी एक शख्स से मुलाकात हुई। जिसने इनको काम दिलाने का भरोसा दिया और नई दिल्ली से बस अड्डे ले आया। यहां पर बाहर निकलने के लिए एक्सलेटर से बच्चे को लेकर उतर गया। क्योंकि एक्सलेटर पर महिलाएं नहीं उतर पा रही थी। इसी दौरान वह बच्चा लेकर लापता हो गया। सीसीटीवी फुटेज चेक कर कड़ियां जोड़ी गई। पुलिस टीम ने दिल्ली से लेकर बरेली तक के करीब 300 किलोमीटर के एरिया में कई जगह पोस्टर लगाए।
इसके अलावा यहां से निकलने वाली बसों में भी पोस्टर चिपकाये गये और आसपास की पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी। लगातार प्रयास के बाद आरोपी को हरिद्वार में पकड़ा गया। हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी कि इस तरह का एक आरोपी पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस बच्चे की मां को लेकर वहां पहुंची तो पता चला कि बच्चा उन्हीं का है।
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .