बीजिंग, 18 नवंबर (आईएएनएस)| चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 18 नवंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ब्रिटेन द्वारा ब्रिटेन में चीनी उद्यमों के सामान्य निवेश और सहयोग पर हस्तक्षेप करने का कड़ा विरोध करता है।
माओ निंग ने कहा कि ब्रिटेन ने राष्ट्रीय शक्ति का दुरुपयोग कर सीधे तौर पर ब्रिटेन में चीनी उद्यमों के सामान्य निवेश और सहयोग पर हस्तक्षेप किया। इससे संबंधित उद्यमों के कानूनी हितों को नुकसान पहुंचा। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। ब्रिटेन को चीनी उद्यमों के वैध हितों का सम्मान कर विभिन्न देशों की कंपनियों को निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण कारोबारी माहौल प्रदान करना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
एएनएम
एंटीवेब न्यूज
The post चीन ने ब्रिटेन में चीनी उद्यमों के निवेश और सहयोग में हस्तक्षेप का विरोध किया first appeared on Antiweb News.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .