देहरादून, 18 नवंबर (आईएएनएस)| प्रदेश में जहाँ विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर लगातार सवाल खड़े हुए हैं। वहीं अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने विधानसभा में भर्ती कई कर्मियों की शैक्षिक योग्यता पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उनके अनुसार विधानसभा भर्ती में भाई भतीजावाद तो हुआ ही है। लेकिन विधानसभा भर्ती में पदों में योग्यता का भी ध्यान नहीं दिया गया।
हालात ये है कि विधानसभा में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी हाई स्कूल पढ़े व्यक्ति को बना दिया गया है। वही बी टेक पढ़ा युवक रक्षक की नौकरी कर रहा है। वही कुछ पदों में आठवीं पास को भी नौकरी दी गई है। उनके अनुसार जल्द ही वो सबूतों के साथ इसका खुलसा करेंगे।
उनके अनुसार जिस तरह के नियम विधानसभा में भर्ती है। इस तरह की भर्तियां बिलकुल नहीं हो सकती है जो हुई है बिलकुल गलत है।
स्मिता/एएनएम
एंटीवेब न्यूज
The post राज्य गठन से अभी तक की विधानसभा भर्तियों पर अब प्रीतम सिंह ने उठाए बड़े सवाल, कहा जल्द करूंगा बड़ा खुलासा first appeared on Antiweb News.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .