बिहार किडनी घोटाला: परिवार से मिलने घर लौटा आरोपी गिरफ्तार | Pavitra India

https://ift.tt/iMou1kB

पटना, 18 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर में किडनी निकालने की घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पवन कुमार सिंह के रूप में पहचाने गए गिरफ्तार आरोपी, सर्जिकल टीम का हिस्सा था, जिस टीम ने एक महिला का ऑपरेशन किया था और उसके दोनों किडनी निकाल लिए थे। घटना मुजफ्फरपुर के शुभकांत क्लीनिक में इसी साल सितंबर के दूसरे सप्ताह में हुई थी।

पीड़िता को पेट में दर्द होने पर क्लिनिक में भर्ती कराया गया था और आरोपी डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद कहा कि उसका गर्भाशय संक्रमित है और उसे निकालने की जरूरत है। परिजनों ने गर्भाशय निकालने के ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र भरा लेकिन डॉक्टर आर.के. सिंह ने दोनों किडनी निकाल दी। पीड़िता फिलहाल मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस पर है।

घटना के बाद ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर मुजफ्फरपुर से फरार हो गया। पवन सिंह भी दिल्ली भाग गया और वहां अपने दोस्त के घर रुका। उसने भूटान भागने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए घर लौट आया। स्थानीय पुलिस को उसके आने की सूचना मिली और एसएचओ सरोज कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने उसके घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पवन सिंह ने खुलासा किया कि पीड़िता का ऑपरेशन डॉ आर.के. सिंह और कुछ नसिर्ंग स्टाफ ने किया था। उसने कहा कि वह अपने बच्चों को स्कूल से लेने चला गया था, और जब क्लिनिक लौटा ऑपरेशन पूरा हो चुका था लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सिंह ने मुजफ्फरपुर पुलिस को बताया- डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। उन्होंने मुझे मरीज और उसके परिवार के सदस्यों के साथ पीएमसीएच भेजा, जहां मुझे पता चला कि दोनों किडनी निकाल दी गई हैं। फिर, मैं चुपचाप पीएमसीएच से भाग निकला और दिल्ली पहुंचा।

मुजफ्फरपुर के डीएसपी मनोज पांडेय ने कहा, फिलहाल इस घटना में मानव अंग व्यापार का कोई सबूत नहीं मिला है। यह लापरवाही का मामला लगता है। हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। मुख्य आरोपी डॉक्टर आरके सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की असल वजह का पता चल पाएगा।
केसी/एएनएम

एंटीवेब न्यूज

The post बिहार किडनी घोटाला: परिवार से मिलने घर लौटा आरोपी गिरफ्तार first appeared on Antiweb News.

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.