राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रविवार को जहाँ कई बड़े पूर्व सेनाधिकारी शामिल हुए, वहीं यह यात्रा सोमवार को खानपुर कोलियाँ से शुरू हुई। इधर आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज सभी महिलाएं चल रही हैं।
कांग्रेस सांसद जोथिमनी ने बताया कि सोमवार को राहुल गांधी के साथ सभी महिलाएं चल रही हैं। राहुल गांधी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में मीडिया कांफ्रेंस में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार पर ईंधन और उर्वरक की बढ़ती कीमतों के जरिए किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा – ‘किसानों को बचाने की जरूरत है। देश की रीढ़ और लोगों का पेट भरने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।’
इस बीच रविवार को राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में बड़े पूर्व सेनाधिकारी शामिल हुए। इनमें पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, मेजर जनरल एसएस चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू, मेजर जनरल दयाल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
शाम को राहुल ने मीडिया कांफ्रेंस में कहा – ‘किसान को हर तरफ से घेरा जा रहा है। उस पर सीधे तौर पर ईंधन की कीमतों की मार पड़ रही है, उसे मौसम के कारण खराब हुई फसल के लिए बीमा दावे नहीं मिल रहे हैं। उस पर सीधे तौर पर खाद की बढ़ी हुई कीमतों की मार पड़ रही है।’
The post राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जारी, महिला और कई पूर्व सेनाधिकारी जुड़े appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .