https://ift.tt/aw3hdbS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा में हल्के नीले रंग की जैकेट पहने हुए थे इस जैकेट की खास बात यह है कि यह प्लास्टिक की बोतलों (पीईटी) से बनी है। यह जैकेट इन बोतलों को रिसाइकिल करके बनार्इ गर्इ है। यह जैकेट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पीएम मोदी को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक में भेंट की थी। बता दें दस करोड़ बोतलों को रिसाइकिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। और पेट्रोल पंप पर काम करने वाले असिस्टेंट को यही जैकेट दी जाएगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट कर कहा कि, ‘माननीय श्री @narendramodi, द्वारा #IndianOil की #अनबॉटल पहल के तहत पुनर्नवीनीकरण पीईटी बोतलों से बनी पोशाक के साथ प्रस्तुत किया गया। @ChairmanIOCL’
The post संसद में प्लास्टिक की बोतलों से बनी जैकेट पहनकर पहुंचे पीएम मोदी appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .