https://ift.tt/2En1yUD शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच के तरीके को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी कर रहे है और उन्होंने याचिका पर जल्द सुनवाई करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी को सुनने के बाद मुख्य न्यायाधीश ने उनसे पूछा कि वे सीधे सुप्रीम कोर्ट आने से पहले उच्च न्यायालय क्यों नहीं गए? इसपर सिंघवी ने जवाब में विनोद दुआ मामले के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया। चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि वे इस मामले की सुनवाई दोपहर 3.50 बजे करेंगे।
The post मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी और सीबीआई जांच के तरीके को दी चुनौती appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .