https://ift.tt/po1IEgK सर्वोच्च न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ आज (गुरुवार) 2022 के महाराष्ट् के राजनीतिक संकट पर फैसला सुनाएगी। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कुर्सी और उनकी सरकार का भविष्य इस फैसले पर निर्भर रहेगा। पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे सहित 39 विधायकों ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से बगावत कर दी थी, जिसके बाद राज्य में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी। सर्वोच्च अदालत आज यह फैसला देगी कि एकनाथ शिंदे और 15 अन्य विधायकों को पिछले साल जून में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए या नहीं। विधायकों के इस दलबदल को अदालत में चुनौती दी गयी थी। शिंदे ने भाजपा के साथ अपने दल के गठजोड़ वाली राज्य में सरकार बना ली थी। इस गठजोड़ के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। शिंदे और 39 विधायकों ने अविभाजित शिवसेना के नेतृत्व के खिलाफ बगावत करने से पार्टी विभाजित हो गई थी और राज्य में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई।
The post सुप्रीम कोर्ट का महाराष्ट्र सरकार को लेकर आज आएगा फैसला appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .