المشاركات

लकसभ चनव 2024 मलकर लडग वपकष अगल बठक शमल म हग | Pavitra India

https://ift.tt/v9aZIJN बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की पहली आधिकारिक महाबैठक समपन्न हुई। इस बैठक में 15 विपक्षी दलों के नेताओ ने भाग लिया। इस बैठक के कई सियासी मायने है। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों में आपसी मतभेद भुला कर कैसे एकजुट हुआ जाए, एक साझा कार्यक्रम बनाने पर जोर देने के साथ ही अन्य मुद्दो पर भी चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव पर चर्चा के साथ ही कई नेताओं ने अपने राज्य के मुद्दे भी उठाए। एक तरफ जहां केजरीवाल ने अध्यादेश पर समर्थन मांगा वहीं पूर्व सीएम उमर अबदुल्लाह और मेहबूबा मुफ्ती ने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, जेडीयू नेता नीतीश कुमार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, NCP प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, NC नेता फारुख अब्दुला, CPI सचिव डी. राजा, CPM सचिव सीताराम येचुरी और CPIML के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई बड़े राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सभी दलों के नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री और बैठक के मेजबानी करने के लिए नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और इस बैठक में सबको एक छत के नीचे लाने का श्रेय भी दिया।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि, “भाजपा और आरएसएस हिंदुस्तान की नीव पर आक्रमण कर रही है इसे रोकना होगा। विचारधारा की लड़ाई पर ज़ोर देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, इस देश के इंस्टीट्यूशन पर बीजेपी वार कर रही है। और इसके खिलाफ हम सब साथ खड़े है। हमने एकसाथ काम करने का निर्णय लिया है। हम अपनी विचारधारा कि रक्षा करेंगे। अगली मीटिंग जल्दी होगी और गहरे तरीके से आगे बढ़ने जा रही है।”  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, “पटना में जो 17 पार्टियों के मीटिंग हुई है उसमे सीएम भी आए है और नीतीश जी ने बहुत अच्छे तरीके से मीटिंग ऑर्गेनाइज किया है। शरद जी, लालू जी, नीतीश जी, राहुल जी, खरगे भाई और सभी इस मीटिंग में मौजूद रहे। ममता ने आगे कहा कि, “जो पटना से शुरू होता है वो एक जनांदोलन रूप होता है। और बहुत सारे आंदोलन पटना से शुरू हुए थे। और अब पटना से मीटिंग की शुरुआत अच्छी हुई है। हमे विपक्ष न बोला जाए, हम इस देश के नागरिक है। भाजपा के खिलाफ जो बोलता है उसके पीछे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लग जाती है। आज की बैठक की 3 चीज खास हुई है इसमें पहला कि हम सब साथ है। दूसरा हमलोग एकसाथ लडेंगे, तीसरा एक मीटिंग शिमला में होगी। चौथा बीजेपी के एजेंडे के खिलाफ साथ लडेंगे। राज्यो को केंद्र सरकार पैसा नही देती, बीजेपी चाहती है विपक्ष को खत्म किया जाए। हम देश के नागरिक है। बीजेपी की तानाशाही, एट्रोसिटीज। बीजेपी के काले कानूनों के खिलाफ हम लड़ाई लडेंगे। बीजेपी इतिहास को खत्म करना चाहती है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि, “आपसी मतभेद छोड़ कर आगे बढ़ेंगे।” पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, “हमारा एकजुट होना नीतीश जी के लिए बढ़ी कामयाबी है। लोकतंत्र, संविधान पर हमला हो रहा है। जो कश्मीर में हमारे साथ हुआ आज पूरे मुल्क के साथ वही हो रहा है। हम गांधी के मुल्क को गोडसे का मुल्क नहीं बनने देंगे।”

The post लोकसभा चुनाव 2024 मिलकर लडेंगा विपक्ष, अगली बैठक शिमला में होगी appeared first on Tehelka Hindi.

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.