https://ift.tt/BA7lR1d दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पत्नी की बीमारी के कारण अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया हैं। मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत पर अब 28 जुलाई को सुनवाई होगी। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस उज्जवल मुइयां की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट के दो आदेशो को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिसोदिया पर लगे आरोपों को गंभीर मानते हुए जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।
The post दिल्ली शराब घोटाला मामला: सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को नोटिस किया जारी appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .