https://ift.tt/bxhzUgq प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विश्व विवाद, तनाव और महामारी से घिरा हुआ है, ऐसे में हमें मिलकर काम करना है। मोदी मंगलवार को संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे जिसमें अन्य के अलावा रूस के नेता पुतिन, चीन के नेता जिनपिंग और पाकिस्तान के नेता शहबाज़ शरीफ भी शामिल हुए। पीएम ने ईरान के एससीओ परिवार में नए सदस्य के रूप में शामिल होने पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने एससीओ में सुधार के प्रस्ताव का भी समर्थन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में आतंकवाद को वैश्विक शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। मोदी ने कहा – ‘आतंकवाद क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए प्रमुख खतरा बना हुआ है। इस चुनौती से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।’ उन्होंने कहा कि आतंकवाद चाहे किसी भी रूप में हो, किसी भी अभिव्यक्ति में हो, हमें इसके विरुद्ध मिलकर लड़ना होगा। मोदी ने कहा – ‘कुछ देश, क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म को अपनी नीतियों के टूल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आतंकवादियों को पनाह देते हैं। एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना में कोई संकोच नहीं करना चाहिए।’
The post विवाद, तनाव, महामारी के दौर में मिलकर काम जरूरी, एससीओ बैठक में बोले मोदी appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .