https://ift.tt/9hTlv73 इलाहाबाद हाई कोर्ट की गुरुवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को दी गई अनुमति के बाद एएसआई ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू कर दिया है। एएसआई ने शुक्रवार को दोबारा काम शुरू किया। इससे पहले एएसआई ने जिला कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे शुरू किया था किंतु मुस्लिम पक्ष की ओर से मामला सुप्रीम कोर्ट ले जाने के बाद से इस पर रोक लगा दी गई थी। ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान एएसआई टीम के अलावा अन्य 16 लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई है। इनमें 9 मुस्लिम पक्ष और 7 हिंदू पक्ष के लोग शामिल हैं। लेकिन मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का बायकॉट कर दिया है। एएसआई द्वारा सर्वे का कार्य दो शिफ्ट में बाटा गया है। सूत्रों के अनुसार सर्वे शाम सात बजे तक चलेगा। सर्वे के दौरान परिसर में केवल 75 लोग मौजूद रहेंगे। और जुमे की नमाज के समय एएसआई की टीम ब्रेक लेगी। फिर ब्रेक के बाद काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
The post ज्ञानवापी मामला: एएसआई शाम 7 बजे तक करेगा सर्वे, जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .