https://ift.tt/9hTlv73 हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। 5 जिलों में 93 एफआईआर और 176 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नूंह के एसपी वरुण सिंगला का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह नरेंद्र बिजारनिया ने ली है। एक अधिकारिक आदेश में शुक्रवार को बताया गया कि, “नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, जो जिले में सांप्रदायिक झड़पे भड़काने के समय छुट्टी पर थे उनका तबादला कर दिया गया है। सिंगला को भिवानी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद द्वारा 3 अगस्त को जारी एक सरकार आदेश के अनुसार नरेंद्र बिजारनिया जो सिंगला की अनुपस्थिति में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे नूंह के नए एसीपी होंगे।” पुलिस ने दंगों की जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच में पाया गया कि ये सभी लोग हिंसा में शामिल थे।
The post नूंह हिंसा: रोहिंग्याओं की बस्तियों पर चला बुलडोजर, नूंह एसपी का हुआ ट्रांसफर appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .