https://ift.tt/5f9yMkt केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद कौशल किशोर के लखनऊ में दुबग्गा के बेगरिया स्थित नए मकान में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता 24 वर्षीय विनय श्रीवास्तव के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस पिस्टल से विनय श्रीवास्तव की हत्या की गई है वह पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि विनय केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे विकास किशोर के साथ ही रहा करता था। शुक्रवार की सुबह उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और मौके पर मौजूद अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा, बंटी सहित दो अन्य अज्ञात लोग भी मौजूद थे।
The post केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .