Posts

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की लहर, RSP को मिल रही जबरदस्त बढ़त | Pavitra India

https://ift.tt/esOhvJc

नई दिल्ली: नेपाल में हुए आम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। काठमांडू के पूर्व मेयर और रैपर से नेता बने बालेंद्र ‘बालेन’ शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को कई सीटों पर मजबूत बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

नेपाल की 275 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा के लिए हुए चुनाव में अब तक 165 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, RSP ने अब तक 20 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और करीब 98 सीटों पर आगे चल रही है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार नेपाल की राजनीति में नई ताकत उभर सकती है।

राजधानी क्षेत्र काठमांडू घाटी से भी बड़ी खबर सामने आई है। यहां की सभी सीटों पर RSP उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है या मजबूत बढ़त बनाई है। इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।

सबसे दिलचस्प मुकाबला झापा-5 सीट पर देखने को मिल रहा है। यहां बालेन शाह खुद मैदान में हैं और उनका मुकाबला चार बार के प्रधानमंत्री और CPN-UML के नेता केपी शर्मा ओली से है। ताजा मतगणना के अनुसार बालेन शाह को 39,284 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 10,293 वोट मिले हैं। इस सीट पर बालेन शाह की बढ़त लगातार बढ़ती नजर आ रही है।

दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने रुकुम ईस्ट-1 सीट से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 10,240 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी CPN-UML के लीलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले।

चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार चुनाव में युवाओं की भागीदारी काफी ज्यादा रही है। खासकर जेनरेशन Z के मतदाताओं और उम्मीदवारों ने चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई है।

दरअसल, सितंबर में हुए बड़े जनप्रदर्शनों के बाद नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। इन प्रदर्शनों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा और संसद भंग कर दी गई थी। इसके बाद नए चुनाव कराए गए।

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.