दृष्टि गुप्ता।
नई दिल्ली। दिल्ली विधान सभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरूआत आज 28 अप्रैल को हुई आज पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति अधिनियम के संसद में पास न होने पर विरोध प्रदर्शन किया। सभी विधायकों ने नारे बाजी की कि “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान” आपको बता दें कि दिल्ली विधान सभा का यह विशेष सत्र 28 अप्रैल को महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है। गौरतलब है कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा में लाने के लिए सरकार के काफी मेहनत और तैयारियां भी कीं थी लेकिन विपक्ष की नामंजूरी के चलते ये बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया था। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश भर में विपक्ष के इस कृत्य की कड़ी निंदा की। और विपक्ष पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। कई पार्टी शासित राज्यों ने इसी मुद्दे पर विशेष विधानसभा सत्र भी बुलायें हैं। बस इसी कडी में दिल्ली की विधान सभा का भी विशेष सत्र मंगलवार को बुलाया गया है जहां देखने वाली बात ये थी कि खुद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री सभी विधायक इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे। साथ ही दिल्ली में विपक्ष के तौर पर सदन में बैठी आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए ये मांग की है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की महिलाओं के खातें में 2500 रूपये आ जायेंगे। लेकिन वो अभी तक नहीं आयें हैं वो कब आयेंगें ?
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .