Posts

प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील, एक साल तक न खरीदें सोना, बचाएं पेट्रोल | Pavitra India

https://ift.tt/Qxi9X7t

तहलका डेस्क।

11 मई 2026,नई दिल्ली/ तेलंगाना: पश्चिम एशिया में जारी वैश्विक संकट के चलते जहां एक तरफ पूरी दुनिया पेट्रोल जैसे ईंधन की कमी से जूझ रही हैं वहीं भारत जेसे देश जहां घनी आबादी के चलते ईंधन की खपत ज्यादा है। एसे में विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा है कि 1 साल तक सोना न खरीदें और न ही विदेश घूमने जायें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा उपयोग करें और ईंधन बचायें इससे देश में विदेशी मुद्रा को बचाने में मदद मिलेगी। मोदी ने कहा है कि हमने कोविड के समय में कई सारी व्यवस्थाएं बना लीं थी। और अब समय आ गया है कि हम उन पहले वाली व्यवस्थाओं को दोबारा शूरू करने पर गौर करें।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि सोने की खरीद में विदेशी मुद्रा बहुत अधिक खर्च होती है। इसलिए लोग 1 साल तक सोना न खरीदे। देशहित के लिए एसा करना जरूरी है। चीन के बाद भारत सोने की खपत करने वाला दूसरा देश है। भारत में हर साल 700 से 800 टन सोने की खपत होती है। भारत में इस्तेमाल होने वाला सोना 90 फीसदी विदेशों से आयात किया जाता है। जिसमें स्विटजरलैंड, देक्षिण अफ्रीका और यएई प्रमुख देश हैं। हमारे पास घरेलू उत्पादन बहुत कम हैं जो हैं वो कर्नाटक की हुट्टी गोल्ड माइंस से आता है इसके अलावा हीराबुद्दीनी खदानें भी हैं।

अगर हमने इस ओर अभी से ध्यान नहीं दिया तो देश के सामने आर्थिक संकट खडा हो सकता है । उससे निपटने के लिए हमको पहले से ही तैयारी करनी होगी। एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए मोदी जी ने लोगों से अपील की है और देश की प्रगति में भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है । प्रधानमंत्री की बातों से तो एसा लगता है कि वर्क फ्रांम होम का कल्चर देश में फिर से आ सकता है। मोदी जी की इस अपील से फिलहाल सोने के व्यापारी मायूस है। सरकार जल्द ही सोने पर आयात शुल्क बढा सकती है। जिससे सोना महंगा भी हो सकता है साथ ही टैक्स और अन्य शुल्क भी प्रभावित हो सकते हैं।

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.