Posts

महंगाई की मार, दिल्ली-NCR में CNG ₹3.89 प्रति किलो महंगी | Pavitra India

https://ift.tt/TDMahfr

महंगाई की मार, CNG के दाम बढ़े

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

मिडिल ईस्ट संकट और LNG की कीमतों का असर

मिडिल ईस्ट में जारी संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतों में तेज उछाल का असर अब CNG की कीमतों पर भी पड़ा है। IGL ने दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में CNG 3 रुपये 89 पैसे प्रति किलो महंगी हो गई है।
जब से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से भारत में महंगाई का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी पेट्रोल-डीजल तो कभी LPG की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम जनता की परेशानी बढ़ाई है। अब एक बार फिर CNG के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

चार महीने में करीब 10 रुपये महंगी हुई CNG

यह इस साल पहली बार नहीं है, जब दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े हैं। बड़ी बात यह है कि पिछले चार महीनों के भीतर CNG करीब 10 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। इस दौरान दिल्ली-NCR में पांच बार CNG की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
मिडिल ईस्ट में संकट के बाद पहली बार 15 मई को CNG के दाम बढ़े थे। तब IGL ने 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसके बाद 17 मई, 23 मई और 26 मई को भी CNG के दाम बढ़ाए गए। 17 से 26 मई के बीच यानी महज 10 दिनों में IGL ने CNG की कीमत में कुल 6 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी।

अब एक बार फिर लगा बड़ा झटका

मई के बाद IGL ने अब सीधे 29 अगस्त को CNG के दाम बढ़ाए हैं। इस बार बढ़ोतरी भी बड़ी है। दिल्ली-NCR में CNG 3 रुपये 89 पैसे प्रति किलो महंगी हुई है। यानी इस साल एक बार में CNG के दामों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी पहले कभी नहीं हुई थी।
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली-NCR में CNG की कीमत 86 रुपये 98 पैसे प्रति किलो हो गई है। कुल मिलाकर इस साल CNG की कीमत में 9 रुपये 89 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।

29 अगस्त 2026 से नई CNG दरें

दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों में भी महंगाई का मीटर तेजी से घूमा है। पेट्रोल-डीजल की तरह ही अलग-अलग राज्यों के वैट (VAT) की वजह से कीमतों में अंतर है।
दिल्ली: 86.98 रुपए प्रति किलोग्राम
नोएडा और गाजियाबाद: 95.59 रुपए प्रति किलोग्राम
मेरठ: 95.47 रुपए प्रति किलोग्राम
गुरुग्राम: 92.01 रुपए प्रति किलोग्राम

आखिर क्यों लगी CNG की कीमतों में आग?

IGL ने इस भारी-भरकम बढ़ोतरी के लिए पश्चिम एशिया के संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की बढ़ती कीमतों को जिम्मेदार बताया है।
CNG तैयार करने के लिए गैस का एक बड़ा हिस्सा LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस के तौर पर आयात किया जाता है। IGL के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने के कारण हाजिर बाजार में LNG की कीमतों में तेज उछाल आया है। बढ़ती लागत के दबाव को कम करने के लिए CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करनी पड़ी।

क्या अब सफर भी महंगा होगा?

CNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर रोजाना के सफर पर पड़ सकता है। दिल्ली-NCR में चलने वाले लाखों ऑटो-रिक्शा, कैब, टैक्सी CNG पर निर्भर हैं।
ऐसे में ईंधन महंगा होने से आने वाले दिनों में ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार और पश्चिम एशिया के संकट का असर अब सीधे आम जनता की जेब पर पड़ सकता है।

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.