Posts

PM मोदी ने 37 सांसदों को दिया मंत्र: गलत मामलों से रहें दूर, जनता से संवाद बढ़ाएं, युवाओं की समस्याएं सुनें | Pavitra India

https://ift.tt/mec1Byr

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद भवन परिसर में आयोजित जलपान बैठक में भारतीय जनता पार्टी के 37 सांसदों से मुलाकात कर सार्वजनिक जीवन में आचरण, जनसंपर्क और जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में पहली बार चुने गए सांसदों के साथ-साथ अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए सांसद भी मौजूद थे। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल रहे।

बैठक में शामिल सांसदों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बेहद आत्मीय वातावरण में सांसदों को सावधानी और जनसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “गलत मसलों में मत फंसिए। सार्वजनिक जीवन में हर कदम सोच-समझकर उठाइए।” प्रधानमंत्री ने सांसदों को आगाह करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में कई लोग विभिन्न प्रकार के आग्रह और मेहमाननवाजी के माध्यम से नजदीक आने की कोशिश करेंगे। उन्होंने सलाह दी कि अनुचित आतिथ्य स्वीकार करने से बचें और हर समय सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद अपने लेटर पैड, हस्ताक्षर और आधिकारिक दस्तावेज किसी भी गलत व्यक्ति के हाथ में न जाने दें, क्योंकि इनका दुरुपयोग गंभीर समस्याएं खड़ी कर सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से कहा कि राजनीति में सफलता का सबसे बड़ा आधार जनता का विश्वास है। उन्होंने सलाह दी कि सांसद अपने क्षेत्र के लोगों से नियमित संवाद बनाए रखें, उनकी समस्याएं सुनें और हर वर्ग के लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करें। विशेष रूप से युवाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान का प्रयास करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से ही अधिकांश समस्याओं का समाधान संभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ समय से अलग-अलग समूहों में भाजपा सांसदों के साथ जलपान बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। इन बैठकों का उद्देश्य नए सांसदों का मार्गदर्शन करना, संगठनात्मक अनुभव साझा करना और जनप्रतिनिधियों को प्रभावी जनसेवा के लिए प्रेरित करना बताया जा रहा है।

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.