المشاركات

दिल्ली में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक कंट्रोल, घर से निकलने से पहले जान लें डायवर्जन रूट | Pavitra India

https://ift.tt/sE950Xc

रिपोर्ट प्रिया तिवारी

दिल्ली में आज 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण और डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भारत मंडपम (प्रगति मैदान) और लुटियंस दिल्ली क्षेत्र समेत कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध की एडवाइजरी जारी की है।

कहां-कहां लागू रहेंगे प्रतिबंध?

भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े नौ बजे तक कई सड़कों पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। यातायात प्रतिबंधों का विशेष रूप से असर भारत मंडपम/प्रगति मैदान के आसपास की सड़कों पर पड़ेगा। मध्य दिल्ली क्षेत्र को उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण मार्गों पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

किन-किन रास्तों से बचें

ट्रैफिक एडवाइजरी में चिह्नित प्रमुख मार्गों में रिंग रोड, मथुरा रोड, भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, इंडिया गेट/सी-हेक्सागन क्षेत्र, सरदार पटेल मार्ग, पटेल रोड, एनएच-48 और परेड रोड के अलावा लुटियंस दिल्ली क्षेत्र की कई सड़कें शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और जहां भी संभव हो, मेट्रो का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।

13 सितंबर तक इन कंट्रोल्ड सड़कों से न गुजरें

मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, टी-पॉइंट-लोधी रोड फ्लाईओवर, तीस जनवरी मार्ग, जनपथ, सत्य मार्ग, पृथ्वी राज रोड, फिरोज शाह रोड, अशोका रोड, तुगलक रोड, नीता गुंबद, पंचशील मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू (शांति पथ कॉर्नर से विश्वरी प्लेस तक), ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, शांति पथ, शेरशाह सूरी मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, तिलक मार्ग, सैन मार्टिन मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कौटिल्य मार्ग, भगवान दास रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कर्तव्य पथ, पुराना किला रोड, सफदरजंग रोड और न्याय मार्ग।

एयरपोर्ट जाने के लिए गुरुग्राम से आने वाले लोग

  • गुरुग्राम से: NH-48, द्वारका एक्सप्रेसवे या मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नई दिल्ली और साउथ दिल्ली से: रिंग रोड, आईटीओ या मेट्रो का विकल्प अपना सकते हैं।
  • द्वारका से: Dwarka Road या मेट्रो से जा सकते हैं।
  • वेस्ट दिल्ली से: पंजाबी बाग चौक, रिंग रोड या मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो सेवाओं को सबसे बेहतर विकल्प बताया है। लिहाजा सटीक समय में लोग एयरपोर्ट एक्सप्रेस लेकर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।

मेट्रो के इस्तेमाल की सलाह

दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाने, तय डायवर्जन मार्गों का पालन करने और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। पुलिस ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि इमरजेंसी और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर बिना रोक-टोक के रास्ता दिया जाएगा।

यात्रियों के लिए सलाह

दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से यात्रा पहले से प्लान करने और अतिरिक्त समय निकालने की अपील की है। जहां संभव हो, मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। डायवर्जन रूट्स का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। ये प्रतिबंध ब्रिक्स समिट में भाग लेने वाले वीवीआईपी और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए लगाए जा रहे हैं।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक मार्ग तय

एडवाइजरी में यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ हवाई अड्डे तक जाने के लिए विशेष वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर चलने और मुख्य रूप से मेट्रो का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया है। जबकि दिल्ली में बिना किसी गंतव्य के आने वाले कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

क्यों लगाए गए हैं ये प्रतिबंध?

ये ट्रैफिक प्रतिबंध BRICS Summit में शामिल होने वाले VVIP और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर से सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी है कि वे घर से निकलने से पहले अपना रूट और यात्रा का समय जरूर तय कर लें।

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.