शव के 10 टुकड़े मिले:आफताब हत्या के बाद फ्लैट में दूसरी लड़की लाया था, पुलिस को शक-वही हत्या की वजह

शव के 10 टुकड़े मिले:आफताब हत्या के बाद फ्लैट में दूसरी लड़की लाया था, पुलिस को शक-वही हत्या की वजह

दिल्ली पुलिस मंगलवार को श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर महरौली के जंगल पहुंची। 27 साल की श्रद्धा के मर्डर का आरोप उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पर है। आफताब ने कुबूल किया था कि मर्डर के बाद उसने बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें जंगल में फेंक दिया।


शव के 10 टुकड़े मिले:आफताब हत्या के बाद फ्लैट में दूसरी लड़की लाया था, पुलिस को शक-वही हत्या की वजह

अब तक 10 बॉडी पार्ट्स मिलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है। एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, वो यह कि आफताब ने मर्डर के बाद एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया था। तब श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स फ्लैट में ही थे।

आफताब और दूसरी लड़की डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। पुलिस अब इस डेटिंग ऐप से आफताब के प्रोफाइल की जानकारी जुटाएगी। पुलिस जानेगी कि आफताब किन लड़कियों से मिला और क्या हत्या की वजह इनमें से कोई लड़की तो नहीं।

श्रद्धा मर्डर केस के अन्य बड़े अपडेट्स

  • मंगलवार को सर्चिंग के दौरान जो बॉडी पार्ट्स मिले हैं, वो इंसान के लग रहे हैं। फोरेंसिक जांच के जरिए इसकी पुष्टि भी की जाएगी। DNA टेस्ट भी होगा।
  • आफताब ने मुंबई या उसके आसपास श्रद्धा का मोबाइल फेंका था। पुलिस ने लास्ट लोकेशन के जरिए इसकी तलाश कर रही है।
  • दिल्ली पुलिस दूसरी बार आफताब को लेकर महरौली के जंगल पहुंची है। पहली बार कब गई थी, इसकी तारीख नहीं बताई गई है।
  • पुलिस ने आफताब और श्रद्धा के कॉमन दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
  • पुलिस कस्टडी में 24 घंटे आफताब की निगरानी

श्रद्धा के पिता की अपील- आफताब को फांसी दी जाए

श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कहा, "मुझे ये मामला लव जिहाद का लगता है। मेरी अपील है कि आफताब को फांसी दी जाए। श्रद्धा अपने चाचा के ज्यादा करीब थी पर ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। मैं आफताब से कभी संपर्क में नहीं रहा।"

आज भी चौंकाने वाले 4 नए खुलासे

श्रद्धा ने ही डेटिंग ऐप पर आफताब से संपर्क किया था

अब यह सामने आया है कि डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए श्रद्धा ने आफताब से संपर्क किया था। इस ऐप पर फीमेल मेंबर ही सबसे पहले मैच में दिखाए जा रहे मेल मेंबर को कॉन्टैक्ट कर सकती है। अगर सेम सेक्स वाले मेंबर्स के बीच बातचीत हो रही है तो कोई भी मेंबर पहले मैसेज कर सकता है।

मर्डर के बाद दूसरी लड़की फ्लैट में बुलाई, श्रद्धा के टुकड़े आलमारी में छिपा दिए

श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब ने डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए ही दूसरी लड़कियों से संपर्क किया। एक लड़की को फ्लैट पर बुलाया भी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब दूसरी लड़की घर आई तो श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे। उन्हें आफताब ने आलमारी में छिपा दिया। दिल्ली पुलिस अब बम्बल से जानकारी मांगने की तैयारी कर रही है। पुलिस को पता करना है कि मर्डर के बाद जो लड़की आफताब के घर आई थी, वो कौन है। पुलिस जानना चाहती है कि क्या यही लड़की इस हत्या की वजह है।

आफताब-श्रद्धा 8 मई को दिल्ली पहुंचे, 18 को कत्ल


आफताब-श्रद्धा मुंबई से दिल्ली 8 मई को आए थे। यहां से पहाड़गंज के होटल और फिर साउथ दिल्ली में रहने लगे। साउथ दिल्ली के बाद महरौली के जंगल के पास फ्लैट लिया था। दिल्ली पहुंचने के 10 दिन बाद यानी 18 मई को आफताब ने श्रद्धा का मर्डर कर दिया।

जंगल के पास फ्लैट दिलाने वाला अरेस्ट

मर्डर केस में बद्री नाम के शख्स की एंट्री हुई है। यही वो शख्स है, जिसने आफताब को महरौली इलाके में फ्लैट दिलाया। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है। इसी फ्लैट से आफताब शव के टुकड़े फेंकने के लिए जंगल जाता था।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आफताब से कत्ल के बारे में जो भी पूछा जाता है, वह उसके बारे में अंग्रेजी में जवाब देता है। ऐसा नहीं है कि उसे हिंदी नहीं आती, पर वो अंग्रेजी में ज्यादा कम्फर्टेबल है। उसने कुबूल किया- Yes i killed her...

मुंबई में श्रद्धा के घर से 3 किमी. दूर रहता था आफताब, वो आती थी

आफताब मुंबई के वसई में श्रद्धा के घर से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर रहता था। यूनिक पार्क नाम की बिल्डिंग के 301 नंबर फ्लैट में श्रद्धा उससे कई बार मिलने भी आई थी। पड़ोसियों ने उसे देखा था। 2019 में जब दोनों लिव-इन में रहने लगे तो श्रद्धा ने परिवार से नाता तोड़ लिया पर आफताब अपनी फैमिली से मिलने आया करता था। 15 दिन पहले ही आफताब की फैमिली यहां से शिफ्ट हुई है, तब भी आफताब आया था।

सोशल मीडिया पर आफताब फेमिनिस्ट, पड़ोसी बोले- शांत था स्वभाव

आफताब के पड़ोसी कहते हैं कि उन्हें नहीं लगा कि वो लड़का ऐसी वारदात को अंजाम दे सकता है। वह शांत स्वभाव का दिखता है। सोशल मीडिया पर खुद को फेमिनिस्ट, पर्यावरणविद्, LGBTQ+ सपोर्टर और लिबरल दिखाता था।

श्रद्धा मर्डर केस में अब सवाल ये है कि आखिर उसका मर्डर कब हुआ? सवाल की वजह दो दावे हैं। पहला दावा पुलिस का है, जो कह रही है कि श्रद्धा का मर्डर मई में हुआ। दूसरा दावा दोस्त लक्ष्मण नडार का है, जो कह रहा है कि जुलाई में उसकी श्रद्धा से बातचीत हुई थी।

लक्ष्मण ने दावा सोमवार को एक इंटरव्यू में किया। उसने बताया कि जुलाई में श्रद्धा ने वॉट्सऐप के जरिए उससे कॉन्टैक्ट भी किया था। श्रद्धा काफी डरी हुई थी। तब उसने कहा था कि मुझे बचा लो, वरना आफताब मार डालेगा।

आफताब ने वारदात से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखे थे। सबूत मिटाने के लिए गूगल पर खून साफ करने का तरीका भी ढूंढा था। इसके बाद ही उसने श्रद्धा का मर्डर किया और आरी से काटकर उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए। 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में श्रद्धा के टुकड़े फेंके। 

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.