https://ift.tt/Bx7vfSO एक बड़े हादसे में उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में 7 लोग घायल हुये हैं जिनमें पुलिस के कर्मी भी शामिल हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिये हैं। यही हादसा तब हुआ है जब राज्य के अनेक स्थानों पर लगातार बारिश हो रही है। धामी ने हादसे पर ट्वीट करके कहा – ‘चमोली में बेहद दुखद घटना का समाचार मिला है। वहां 15 लोगों के हताहत होने की जानकारी अभी तक मिली है। इस घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गए हैं।’
The post चमोली जिले में अलकनंदा नदी किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .