https://ift.tt/PZNw2Y0 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन वाली भाजपा सरकार का खात्मा करेगी कांग्रेस और कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में जातीय जनगणना कराई जाएगी। मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के सागर से मंगलवार को चुनावी शंखनाद किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला। आज के इस कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, “कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन वाली सरकार का खात्मा किया। अब मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी 50 प्रतिशत भ्रष्टाचार और कमीशन वाली भाजपा सरकार का खात्मा करेगी। ” खरगे ने आगे कहा कि, “कांग्रेस सरकार बनने पर किसान कर्ज से मुक्त होंगे। घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने मिलेंगे। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।
The post मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कराई जाएगी जातीय जनगणना- खरगे appeared first on Tehelka Hindi.
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .