तहलका डेस्क।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने एक बड़ा आदेश जारी कर विधानसभा को भंग कर दिया है। इस फैसले के साथ ही ममता बनर्जी अब राज्य की मुख्यमंत्री नहीं रही हैं।
चुनाव नतीजों में भाजपा को 207 सीटों के साथ भारी जीत मिली है। दूसरी ओर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को केवल 80 सीटें मिलीं। हार के बावजूद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में उनके साथ धांधली हुई है और साजिश के तहत उन्हें हराया गया है।
ममता बनर्जी ने इसे लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ बताया है। उन्होंने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी। अब राज्यपाल के आदेश के बाद राज्य में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .