
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 13 जुलाई 2026 को ₹4,850 करोड़ से अधिक की लागत वाली तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4:00 बजे सैनिक स्कूल, सरोजिनी नगर, लखनऊ में होगा।
कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ 6-लेन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत ₹4,200 करोड़ है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के हरदोई-लखनऊ (पैकेज-4) 4-लेन मार्ग का भी लोकार्पण किया जाएगा। यह परियोजना 32 किलोमीटर लंबी है और इसकी लागत ₹541 करोड़ बताई गई है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 4-लेन फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया जाएगा। लगभग 1 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण पर ₹109 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने, यात्रा समय कम होने तथा क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .