
नई दिल्ली: ‘लप्पू सा सचिन‘ वाले बयान से देशभर में चर्चा में आईं ग्रेटर नोएडा की मिथिलेश भाटी शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं, जहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान मिथिलेश भाटी ने केंद्र सरकार और व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा, “मान लेओ भैया, अब तो सिस्टम ही लप्पू हो रहो है।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिथिलेश भाटी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश के युवाओं और छात्रों की आवाज़ को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। अपने पुराने चर्चित अंदाज में उन्होंने कहा कि अब किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को बदलने की जरूरत है।
जंतर-मंतर पर जारी इस आंदोलन में पिछले कुछ दिनों से कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन देखने को मिला है। प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। इसके बावजूद उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
मिथिलेश भाटी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक वर्ग उनके बयान का समर्थन कर रहा है, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं।
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .