Posts

छात्रों का मुद्दा सड़क के बाद सोमवार से गूंजेगा संसद में; लोकसभा में सांसद के रूप में मौजूद रहेंगे प्रधान | Pavitra India

https://ift.tt/259vsJy

सुजीत ठाकुर, नई दिल्ली

छात्रों के प्रदर्शन की वजह से बीते हफ्ते ठप्प रहने के बाद सोमवार से संसद का कामकाज सुचारू रूप से चलने के आसार हैं। हालांकि शुरुआती घंटे में कुछ व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका है लेकिन उसके बाद संसद सुचारु रूप से चलने की पूरी संभावना है। सरकार पूरी कोशिश करेगी कि वह उन सभी विधेयकों को इसी सप्ताह संसद में पेश कर चर्चा कराये जो बीते हफ्ते के लिए तय किया गया था। इनमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम से संबंधित विधेयक के अलावा एफसीआरए विधेयक काफी अहम है सरकार सोमवार को ही यह कोशिश करेगी की पेपर लीक को लेकर संशोधित विधेयक पेश किया जा सके। इस पर लंबी चर्चा होने की संभावना है क्योंकि बीते हफ्ते इसी को लेकर के सबसे ज्यादा चर्चा रही। विपक्षी दल इस पर लंबी चर्चा चाहते रहे हैं। सरकार भी इस पर चर्चा करने को तैयार है और अब जब की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है तो फिर सरकार सामने विपक्ष पर हमलावर होने का उचित मौका होगा। भाजपा इसे खोना नहीं चाहेगी।

सूत्रों का कहना है की पेपर लीक से संबंधित विधेयक में स्पष्ट रूप से सजा की अवधि 10 साल करने, जुर्माना 5 से 10 करोड़ करने, इस जुर्म को संगठित अपराध की श्रेणी में रखने जैसे प्रावधान हो सकते है। फास्ट्रेक अदालत से तय समय मैं दोषियों को सजा और समयबद्ध तरीके से प्रकरण की जांच करना करना भी विधेयक में हो सकता है। माना जा रहा है की सरकार संसोधित विधेयक में कुछ उन सुझावों को भी शामिल कर सकती है जो विभिन्न संसदीय समिति द्वारा समय-समय पर दी गई है। इसमें एनटीए के पुनर्गठन से लेकर यूपीएससी की तर्ज पर नीट परीक्षा करने की सिफारिश है।

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.