Posts

Vvan The Force of the Forest: तमन्ना भाटिया की फिल्म में छठ पूजा की झलक, 25 सितंबर को रिलीज | Pavitra India

https://ift.tt/uh3IG2k

छठ की आस्था से बिहार की रहस्यमयी लोककथा तक… बड़े पर्दे पर दिखेगा पूर्वांचल का लोक-विश्वास

रिपोर्टर प्रिया तिवारी

बिहार और उत्तर प्रदेश, खासकर पूर्वांचल में छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का महापर्व है। उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा से जुड़ा यह पर्व देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है। छठ के गीतों की मिठास भी ऐसी है कि इस पर्व को न मनाने वाले लोग भी इसके गीतों से जुड़ाव महसूस करते हैं।

अब पूर्वांचल की यही आस्था और संस्कृति बड़े पर्दे पर एक बार फिर नज़र आने वाली है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट के टीजर में छठ पूजा की झलक दिखाई गई है। तमन्ना पारंपरिक अंदाज में छठ करती नजर आती हैं, जिसके साथ फिल्म बिहार की लोक-आस्था और रहस्यमयी लोककथा की दुनिया में प्रवेश करती है।

रहस्यमयी जंगल और वनदेवी की लोककथा

फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जंगल और उससे जुड़ी वनदेवी की लोककथा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। टीजर में एक रहस्यमयी दुनिया की झलक मिलती है, जहां प्राचीन मान्यताएं, रहस्य और अलौकिक शक्तियां कहानी को आगे बढ़ाती हैं। फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य उस जंगल से जुड़ा है, जहां सूर्यास्त के बाद प्रवेश करना वर्जित बताया गया है।

लेकिन छठ का फिल्मों से रिश्ता नया नहीं है…

बड़े पर्दे पर छठ पूजा को दिखाए जाने का इतिहास करीब छह दशक पुराना है। साल 1961 में निर्देशक फणी मजूमदार की फिल्म भैया रिलीज हुई थी। मगही भाषा में बनी इस फिल्म को छठ पूजा पर बड़े पर्दे पर दिखाने वाली शुरुआती फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में तरुण बोस, विजय चौधरी और पद्मा खन्ना के साथ हेलेन, शुभा खोटे और अचला सचदेव जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

यानी छठ की आस्था का फिल्मी सफर आज से नहीं, बल्कि कई दशक पहले शुरू हो चुका था।

इस कड़ी में हाल के वर्षों में भी छठ को सिनेमा और ओटीटी पर जगह मिली थी। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक नितिन चंद्रा की फिल्म छठ भी इसी पर्व और इसकी सांस्कृतिक अहमियत को केंद्र में लेकर आई थी।

अब तमन्ना के जरिए फिर दिखेगा छठ का रंग

वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में छठ पूजा को कहानी के लोक-विश्वास से जोड़कर पेश किया गया है। छठ का घाट, सूर्य को अर्घ्य और बिहार की लोककथा—ये सभी मिलकर फिल्म को पूर्वांचल की मिट्टी से जोड़ते नजर आते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी पहली बार साथ दिखाई दे रही है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

छठ के घाट से लेकर रहस्यमयी जंगल तक… इस बार बड़े पर्दे पर सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि बिहार की आस्था, लोक-विश्वास और संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी।

-------------------------------

 ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें 

Facebook | Twitter | Instragram | YouTube

-----------------------------------------------

.  .  .

About the Author

Pavitra India (पवित्र इंडिया) Hindi News Samachar - Find all Hindi News and Samachar, News in Hindi, Hindi News Headlines and Daily Breaking Hindi News Today and Update From newspavitraindia.blogspit.com Pavitra India news is a Professional news Pla…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.