By Tehelka Bureau
चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में न्यूटाउन के गौरांगनगर नया पल्ली की दो युवतियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय बर्नाली हालदार और तानिया विश्वास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, कल शाम दोनों युवतियां अपने 7 सहेलियों के साथ घर से दुर्गा प्रतिमा देखने के लिए निकली थीं। चोरबागान पूजा पंडाल के पास भारी भीड़ थी, तभी अचानक तेज बारिश में हुए हादसे में दोनों इसकी चपेट में आ गईं।
बताया जा रहा है कि दोनों का घर एक ही इलाके में है, बिल्कुल पास-पास। एक साथ दो युवतियों की मौत से पूरे गौरांगनगर नतुन पल्ली में शोक की लहर दौड़ गई है। घर में इस वक्त मातम पसरा हुआ है, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बर्नाली और तानिया दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं और हर साल की तरह इस बार भी सहेलियों के साथ ठाकुर देखने निकली थीं, लेकिन यह हादसा उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।
उनके साथ गई बाकी 5 सहेलियां भी इस हादसे के बाद से गहरे सदमे और दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि पंडाल के बाहर अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई, जिसमें से निकलना मुश्किल हो गया।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा। आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस घटना के बाद से पूरे न्यूटाउन गौरांग नगर इलाके में दुर्गा पूजा का उत्साह फीका पड़ गया है। स्थानीय क्लब और पड़ोसियों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
कोलकाता: चोरबागान में भगदड़ की घटना में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 24 लोग घायल हैं। राज्य सरकार की तरफ़ से मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी और घायलों को पाँच लाख रुपये देने की घोषणा सीएम शुभेंदु अधिकारी ने की है। घायलों के इलाज की पूरी ज़िम्मेदारी सरकार उठाएगी।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके सलाह से मुख्य सचिव माननीय चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर एक सिटिंग जज के द्वारा फैक्ट फ़ाइंडिंग कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी में फोरेंसिक, एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियाँ होंगी और कमेटी की रिपोर्ट अनुसार कार्यवाई होगी।
चोरबागान पूजा पाण्डाल हादसे में मृतकों की सूची
1.अभिषेक श्रीवास्तव (38), मुजफ्फरपुर
2.आयन श्रीवास्तव, मुजफ्फरपुर
3.संदीप भेज (14), पूर्व वर्दवान
4.श्रीपर्णा पोद्दार (26), वैद्यबाटी
5.मिठू मण्डल (45), श्यामपुकुर
6.आकृति कुमारी (17), बाली
7.बर्नाली हालदार (17), न्यूटाउन
8.शुभम सोनकर (33), मानिकतल्ला
9.आरती सरकार विश्वास (45), चाकदह
10.तागेर भेज (37), पूर्व वर्दवान
11.संदीप भेज (14), पूर्व वर्दवान
12.तानिया विश्वास (18), न्यूटाउन
13.कल्पना जाना (46), पानीहाटी
14.विकास भट्टाचार्य (66), मालीपांचघड़ा
15.स्नेहा भण्डारी (20), एगारोग्राम
16.पियाली प्रमाणिक (25) आरामबाग
17.प्रिया समाद्दार (18), न्यूबैरकपुर
18.दिलीप घोष (59), बरानगर
19.प्रांजल सरकार (13) आगरपाड़ा
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .