मार्कस ऑरेलियस का मत: “दूसरों की राय तुम्हारे नियंत्रण में नहीं है, लेकिन उस पर तुम्हारी प्रतिक्रिया तुम्हारी अपनी शक्ति है।” विवादों से घिरे व्यक्ति के लिए मौन और आत्म-संयम सबसे बड़ा कवच है।फिल्म अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर चर्चा में हैं इसका कारण शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में देश के मौजूदा हालात पर अपनी टिप्पणी को लेकर ।गांधी जयंती के मौक़े पर प्रसारित इस विशेष एपिसोड में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती.
‘शेखर टुनाइट’ में संजय दत्त ने भारत की शांति पर क्या कहा?
संजय ने कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे, बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज़ हैं और देश में शांति होनी चाहिए.
संजय दत्त ने कहा, “मुझे अब हमारे देश में वो शांति महसूस नहीं होती.” उन्होंने प्रार्थना की कि ‘वे दिन फिर लौट आएँ.’
इसके बाद शो में संजय दत्त से कहा गया कि वो पाँच मिनट के लिए ख़ुद को देश का प्रधानमंत्री मानकर लोगों को संबोधित करें.
संजय दत्त के बयान पर सोशल मीडिया पर विवाद क्यों हुआ?
संजय दत्त के इन बयानों की सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा हो रही है. कई लोग इसे मोदी सरकार पर तंज़ के तौर पर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर बहस के बाद संजय दत्त ने फ़ेसबुक पर सफ़ाई देते हुए कहा कि उनके बयान को अलग संदर्भ में देखा गया.
संजय दत्त ने अपने बयान को स्क्रिप्टेड बातचीत क्यों बताया?
संजय दत्त ने अपनी फ़ेसबुक पोस्ट में कहा कि “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि किसी भी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुँचाना, उनका अपमान करना या उनका अनादर करना मेरा उद्देश्य कभी नहीं रहा है.मेरी टिप्पणियाँ एक स्क्रिप्टेड बातचीत के संदर्भ में की गई थीं, जिसका उद्देश्य हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण संवाद करना था. इसके पीछे की भावना ‘मुन्नाभाई’ जैसी फ़िल्मों में दिखाई गई हास्य और व्यंग्य की शैली के समान थी, विशेष रूप से ‘गांधीगिरी’ की उस सोच से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य प्रेम, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था. दुर्भाग्यवश, मेरी बातों को उस मूल संदर्भ से अलग तरीके से समझा गया.”
विवाद के बाद संजय दत्त पर क्या प्रतिक्रियाएं आईं?
सच तो ये है कि संजय एक बार फिर चर्चा में हैं ,कारण चाहे जो भी हो ..लोग उनसे सवाल पूछ रहे है ।उनको ट्रोल कर रहे है ,कहानियाँ बना रहे है ..पर संजय फ़िलहाल बचाव की मुद्रा में सफ़ाई देते फिर रहे है ।
-------------------------------
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें। Pavitra India पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Facebook | Twitter | Instragram | YouTube
-----------------------------------------------
. . .